क्रिकेटर रोहित शर्मा ने की सगाई, प्रपोज करने के बाद अंगूठी पहनाई

अभी कुछ दिनों पहले सुरेश रैना की शादी हुई और अब सुरेश रैना के बाद अब टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा शादी करने वाले हैं।  खबर के अनुसार, रोहित शर्मा ने अपनी लेडी लव रितिका सजदेह से सगाई कर ली है। रितिका मुंबई की ही रहने वाली हैं। रोहित, रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और वहां उन्हें प्रपोज करने के बाद अंगूठी पहना दी। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं।

मिली खबरों के अनुसार रोहित ने अपने जिंदगी के इस खास दिन के लिए ना ही कोई शोर-शराबा किया और ना किसी खास जगह का इंतजार। वो बेहद अलग अंदाज में 28 अप्रैल को रितिका को एक स्पोर्ट्स क्लब ले गए और वहां उन्हें प्रपोज किया। बता दें कि 30 अप्रैल को रोहित शर्मा का 28वां बर्थडे था। उनके बर्थडे के लिए इससे अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता था। ये वही क्लाब था जहां रोहित ने 11 साल की उम्र में सबसे पहले कोई क्रिकेट मैच खेला था।

जल्द ही मिसेज रोहित शर्मा बनने वाली रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। वो 28 साल की हैं। रितिका रोहित से जुड़े हर मैच पर ध्यान देती हैं। क्रिकेट की शौकीन होने के साथ रितिका रोहित शर्मा की भी बड़ी फैन हैं।

Related News