क्रिकेटर की बैट कीमत 72 लाख रुपए, जानिए कौन है यह खिलाड़ी...

नई दिल्ली : क्रिकेट के प्रेमियों को क्रिकेट खेल इतना प्रिय हो जाता की क्रिकेटर्स की किसी भी चीज़ को लोग लाखो की कीमत में ख़रीद लेते है. क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाडी है जिनकी चीज़ो को लाखो में ख़रीदा गया है। कुछ ऐसी चीज़े जो कही खास मोके पर इस्तेमाल की गई बॉल, बैट, टी शर्ट, जर्सी उनके फैन्स के लिए महत्वपूर्ण होती है। 

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बैट की भी नीलामी हुई थी जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के बैट की कीमत 72 लाख रुपए थी। यह बैट 2011 में जब टीम इंडिया दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन विजेता बनी थी तब का था।  2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सिक्स मारकर भारतीय क्रिकेट टीम को जीत हासिल करवाई थी।

Related News