तो ऐसे बनाएं सिंघाड़े की बर्फी

सिंघाड़ा एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह व्रत के समय भी काफी यूज़ किया जाता है। आपने सिंघाडें से बने कई व्यंजन खाएं होंगे उसी में से एक व्यंजन के बारे में आज हम आपको बताते हैं जी हां आज हम आपको सिंघाड़े की बर्फी के बारे में बताने जा रहे हैं-

इसे बनाने के लिए आपको 100 ग्राम सिघाड़े का आटा, एक चम्‍मच घी, दो चम्मच चीनी, एक चम्‍मच इलाइची पाउडर, एक चम्मच किशमिश और आधा कप कटे हुए मेवे को एकत्रित कर लें।

अब बर्फी बनाने के लिए एक पैन में एक चम्मच घी डालें और गर्म हो जाने पर सिंघाड़े का आटा डालकर हल्का पिंक होने तक भूने। इसके बाद इसमें पानी और चीनी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं और उबाल आने के बाद 4 से 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर जैसे हलुवा बनाते हैं वैसे बनाएं।

इसके बाद एक प्लेट में घी लगा कर इस हलुवे को प्लेट में डाल कर अच्छी तरह से जमा लें। फिर इसमें मेवे डालकर रख दे। ठंड़ा होने पर इसे चाकू से अपने अनुसार पीस कर सकते है। और प्लेट में सजा कर इसे खाने के लिए दें।

घर पर बनाए सीताफल की ये डिश

Related News