जीरादेई के विधायक कुशवाहा की जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

पटना: बिहार के जीरादेई से विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की जमानत याचिका को कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सुभाष चंद्र ने याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि साल 1997 में कुशवाहा ने घेराई गांव के शिवजी दुबे की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

दुबे ने घायल अवस्था में ही एफआईआर दर्ज कराई थी। मरने से पहले दुबे ने कुशवाहा का नाम लिया था। उस समय कुशवाहा माले के नेता थे। कुशवाहा के साथ कई अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

पीड़ित पक्ष ने कुशवाहा के खिलाफ विरोध पत्र दायर किया था, इसके बाद ही उसके खिलाफ फिर से कार्रवाई की गई। फिलहाल कुशवाहा पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती है। जेल में रहते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Related News