रात के 12 बजे सुनसान में बैठे थे प्रेमी युगल शराबियों ने पीटा, लड़की का किया गैंगरेप

मध्यप्रदेश/इंदौर: शहर में आपराधिक तत्व इस कदर सक्रिय हो गए हैं कि रात तक लोगों का बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रेमी युगल गुरूवार रात सुनसान क्षेत्र में बैठा था इसी दौरान 4 शराबी वहां पहुंचा और उन्होंने लड़के से मारपीट प्रारंभ कर दी, जिसके बाद उन्होंने लड़की को पकड़कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को झाडि़यों में फैंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे प्रेमी युगल शहर के एक सुनसान क्षेत्र में बैठा था। इसी दौरान वहां 4 बदमाश पहुंचे। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उक्त युवती से गैंगरेप किया। उन्होंने लड़के के साथ मारपीट की। घटना के बाद लड़का पुलिस थाने पहुंचा और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो की तलाश की जा रही है।

Related News