एक माह से थे लापता, थाने में ही खा लिया जोड़े ने जहर

रांची : रांची के अरगोड़ा थाने में ही एक जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि दोनों अपने घर से पिछले एक माह से फरार थे। जब दोनों थाने में ही तड़पकर गिर गए, तो पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई। लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गोड्डा से भागे जोड़े को सोमवार को रांची में पकड़ा गया था।

दोनों को रात में थाने में ही रखा गया। कहा जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। दोनों को अलग-अलग लॉक अप में रख गया था, लेकिन महिला व पुरुष हाजत आसपास ही है। दोनों वॉशरुम जाने के लिए एक साथ बाहर निकले और जहर खा लिया। गोड्डा पुलिस वापस उन्हें उनके घर लेकर जाने वाली थी।

इस मामले को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने सरकार से इस्तीफा तक मांग लिया। मामला गंभीर होता देख थाने की महिला एसआई, आईओडी औऱ एक पहरेदार को बरखास्त कर दिया गया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती। जब जोड़े को थाने लाया गया था, तो उनकी पूरी तरह से तलाशी नहीं ली गई थी।

Related News