9 राज्यों में 50% आबादी को लगी सिंगल डोज वैक्सीन, UP सबसे आगे

नई दिल्ली: देशभर में अबतक कुल 53 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जी हाँ और इनमें से कम से कम 41 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। वहीं अगर आबादी के हिसाब से देखा जाए तो भारत की 30 फीसदी आबादी को पहली डोज मिल चुकी है, वहीं नौ फीसदी लोग दोनों डोज ले चुके हैं। आपको हम यह भी बता दें कि देश में नौ राज्य ऐसे हैं जहां 50 फीसदी आबादी को पहली डोज मिल चुकी है। यह राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हैं।

आप सभी को बता दें कि बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज दी गई है। लेकिन अगर हम आबादी के हिसाब से देखें तो यूपी सबसे पीछे है। जी दरअसल यूपी में सबसे ज्यादा 5.63 करोड़ डोज दी गई है, लेकिन सबसे कम 31 फीसदी आबादी को ही सिंगल डोज टीका लगा है। जी दरअसल यूपी से ज्यादा पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र की आबादी को टीका लगा है। वहीं बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहाँ सबसे ज्यादा 77 फीसदी व्यस्क आबादी को टीके लग चुके हैं। वहीं इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 66 फीसदी, उत्तराखंड में 64 फीसदी, गुजरात में 60 फीसदी, मध्य प्रदेश में 55 फीसदी, कर्नाटक में 54 फीसदी, केरल में 54 फीसदी, राजस्थान में 52 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 50 फीसदी आबादी को टीका लगा है।

 

राज्य में टीकाकरण की स्थिति-

यूपी- कुल 5 करोड़ 63 लाख डोज। मध्य प्रदेश- कुल 3 करोड़ 67 लाख डोज। गुजरात- कुल 3 करोड़ 86 लाख डोज। बिहार- कुल 2 करोड़ 89 लाख डोज। हरियाणा- कुल 1 करोड़ 33 लाख डोज। महाराष्ट्र- कुल 4 करोड़ 79 लाख डोज। राजस्थान- कुल 3 करोड़ 63 लाख डोज। पश्चिम बंगाल- कुल 3 करोड़ 33 लाख डोज। केरल- कुल 2 करोड़ 28 लाख डोज। दिल्ली- कुल 1 करोड़ 12 लाख डोज।

महाराष्ट्र सरकार ने दिया स्कूलों को फीस में कटौती करने का आदेश

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ BoycottRadhikaApte, जानिए क्या है वजह?

यूपी में बाढ़ का तांडव, 1200 से अधिक गाँव डूबे, 5 लाख लोग प्रभावित

Related News