इस भुट्टे के मौसम में घर पर बेबी कॉर्न बनाना ना भूले

बरसात यानी भुट्टे के मौसम में आपने घर पर बनाये टेस्टी डिश बेबी कॉर्न। आज हम आपको बेबी कॉर्न मसाला बनाने की रैसीपी बता रहें हैं जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते है।   सामग्री:-   - 15-20 बेबी कॉर्न - 2चम्मच कार्न फ्लोर - 1 छोटा चम्मच लहसुन,अदरक पेस्ट - नमक स्वादानुसार - मिर्च जरूरतानुसार - तलने के लिए तेल - चाट मसाला   बनाने की विधि:-   - सबसे पहले बेबी कार्न धोकर लंबे-लंबे काट लें। - इसके बाद कार्न फ्लोर में लहसून,अदरक के पेस्ट और नमक,मिर्च डालकर पेस्ट बना लें। - इसमें बेबी कॉर्न डालकर 10-15 मिनट के लिए रख दें। - कड़ाही में तेल गर्म करें और कॉर्न को पेस्ट में लपेट कर डीप फ्राई करें। - आपके मसाला बेबी कॉर्न बनकर तैयार हैं। इसके ऊपर चाट मसाला डालकर हॉट बेबी कॉर्न मसाला सर्व करें।

Related News