फिर जारी हुआ नीतीश का पोस्टर, बताया नरसिंह भगवान

लखनऊ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रचारित करने के लिए अभी से ही प्रयास होने लगे हैं। जिसके चलते जेडीयू उन्हें उत्तरप्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर अपना रही है। जहां उन्होंने लखनऊ में प्रचार अभियान में प्रमुखता से भागीदारी की वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर जारी हो गया है। दरअसल इस मामले में उनका पोस्टर वायरल हो गया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को नरसिंह भगवान का स्वरूप दिया गया है।

नीतीश की गोद में जो मानव दर्शाया गया है और भगवान नरसिंह जिसका पेट फाड़ रहे हैं वह शराब, भ्रष्टाचार, कुशासन के तौर पर है। अर्थात् यह जताया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का प्रचार प्रारंभ कर दया है यही नहीं व भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहे हैं। 

यह भी कहा गया है कि उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब बंदी का अभियान चला रह हैं। इस अभियान के अंतर्गत वे लखनऊ में सम्मेलन करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तरप्रदेश में शराबबंदी को अपना मसला बनाने की तैयारी में हें। मगर नीतीश जी के सामने सबसे बड़ी परेशानी है बिहार में बढ़ता अपराधों का ग्राफ। जो कि उनके लिए एक बड़ी मुश्किल बन सकता है। 

Related News