दिल्ली पुलिस के काॅन्स्टेबल ने जान देकर लूट को किया नाकाम

नई दिल्ली : दिल्ली में एक पुलिस काॅन्स्टेबल ने अपनी जान दांव पर लगाकर लूट की वारदात होने से रोक ली। यह जवान तो शहीद हो गया लेकिन अपने कार्य से दिल्ली पुलिस का नाम ऊॅंचा कर दिया। कुछ बदमाश रेहड़ी पटरी लगाकर विक्रय करने वाली एक महिला को लूटकर फरार हो गए थे। मगर महिला द्वारा शोर मचाने पर काॅन्स्टेबल आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और भागने वाले 2 बदमाशों का पीछा किया।

कुछ देर में उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। मगर बदमाशों ने काॅन्स्टेबल पर गोलियां दाग दी। गोलियां आनंद की छाती में लग गई।

बदमाश काॅन्स्टेबल को गोली मारकर भाग निकले लेकिन काॅन्स्टेबल आनंद सिंह उन्हें पकड़ने का प्रयत्न कर रहे थे। कुछ ही देर में आनंद गंभीर घायल हो गए। ऐसे में उन्हें महर्षि वाल्मीकि चिकित्सालय ले जाया गया। मगर तब तक उसके हालात काफी गंभीर हो गए थे। आनंद को बचाया नहीं जा सका।

Related News