दशहरे पर रावण के तौर पर जलाऐंगे PM मोदी और CM केजरीवाल का पुतला

नई दिल्ली : अभी तक तो विजयादशमी पर अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता था लेकिन इस बार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई पहल की है। इस नई पहल के अनुसार कांग्रेस द्वारा निर्णय लिया गया है कि दालों के दाम आसमान छूने और मुद्रास्फीति पर नियंत्रण रखने में असफल पार्टी दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले का दहन करेगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय माकन ने इस आशय को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 70 विधानसभा क्षेत्र में दशहरे को लेकर मुद्रास्फीति का सांकेतिक पुतला दहन करेगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला रावण के पुतले के तौर पर जलाया जाएगा। इस दौरान कहा गया कि महंगाई पर काबू पाने के लिए जो भी लोग जिम्मेदार थे वे स्वयं ही भ्रष्टाचार को लेकर हटा दिए गए। इस दौरान यह कहा गया कि केंद्र द्वारा यदि कदम उठाया गया तो दाल की कीमत आसमान नहीं छुएगी। 

Related News