कांग्रेस देगी 2 रूपए प्रति किलो के चांवल

डिगबोई : कांग्रेस यदि असम में सत्ता में आती है तो फिर राज्य की जनता 2 रूपए प्रति किलो की दर से चांवल प्राप्त कर पाएगी। मगर भाजपा आई तो काफी मुश्किल होगी क्योंकि जहां भी भाजपा सत्ता में आती है वह लोगों के बीच हिंसा भड़काती है। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। राहुल असम के डिगबोई में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कांग्रेस का जोर चुनावी सभा में लगाते हुए कहा कि यह विचार कीजिए कि आखिर सभी विकास कार्यों का क्या होगा, यदि असम में हिंसा होने लगेगी।

उनका कहना था कि उनके सामने चुनाव हैं। देश में दो विचारधाराओं की टक्कर होती देखने को मिल रही है। अपनी चुनावी सभा में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की बात तो करते हैं लेकिन होती तो हिंसा ही है। विकास का तो नामो निशान ही नज़र नहीं आता है। मोदी जी काले धन की लड़ाई लड़ने की बात करते है तो दूसरी ओर उद्योगपति विजय माल्या भाग जाते हैं।

आखिर पीएम फेयर एंड लवली स्कीम क्यों लाए हैं। माल्या के भागने से पहले माल्या वित्तमंत्री अरूण जेटली से चर्चा करते हैं। राहुल ने सिविल सेवाओं में परीक्षा की तैयारियों हेतु मेरिट बेस पर स्काॅलरशिप देने की बात भी कही। 

Related News