भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, नहीं हो पा रहा संसदीय कार्य

नई दिल्ली: कांग्रेस के हंगामे के चलते संसद में कामकाज बाधित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दल पर निशाना साधा है। इस दौरान भाजपा के प्रमुख नेताओं ने कहा है कि संसदीय कार्य गति से हो ही नहीं पा रहा है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश का नुकसान करने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा यह भी कहा गया कि कांग्रेस स्वार्थ की राजनीति कर रही है। 

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल ने इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल विकास के रास्ते पर रोड़ा अटका रहा है। इसके लिए उसके कदम आत्मघाती साबित हो रहे हैं। बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्यतार अब्बास नकवी द्वारा यह भी कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने व्हिप भी जारी कर अपनी मंशा जता दी है। 

इस हेतु शीतकालीन सत्र की अवधि के दौरान दोनों ही सदनों में उन्हें उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है। सरकार द्वारा यह भी कहा गया है कि विधेयकों को पारित करवाने की सरकार को बहुत उम्मीद थी मगर सरकार को इस सत्र में इसकी संभावना कम ही नज़र आ रही है। बीते वर्ष की ही तरह सरकार और पार्टी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आयोजित करने जा रही है। जिसे लेकर विभिन्न समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। 

Related News