यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में आई कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी प्रारंभ कर दी है। दरअसल मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रत्याशी के तौर पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस में जोश आ गया। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।

बैठक में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तरप्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, संजय सिंह, उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आदि शामिल हुए।

बैठक को लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है कि बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कांग्रेस बसपा और सपा से स्वयं को बेहतर स्थिति में लाएगी।

Related News