MTCR में भारत की सदस्यता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने इस बात का दावा किया कि एमटीसीआर में भारत का प्रवेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा इटली के साथ हुए एक सौदे के बाद हुआ। दरअसल भारत, मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था का पूर्ण सदस्य बना गया है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने दावा करते हुए कहा कि एमटीसीआर में भारत का प्रवेश मोदी सरकार द्वारा इटली के साथ किए जाने वाले एक सौदे के बाद हुआ।

सरकार ने भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में आरोपी इतालवी मरीन के मसले पर सौदा किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने कहा कि भारत एमटीसीआर का सदस्य बन गया है। ऐसे में यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धी है। मगर इटली ने ही भारत द्वारा  इस ग्रुप में सदस्यता पाने का विरोध किया गया था। मगर जब इतालवी मरीन को इटली वापस भेजने का समझौता हुआ तो फिर इटली का रूख कुछ नरम हुआ।

उल्लेखनीय है कि भारत एमटीसीआर में सम्मिलित हो गया है। ऐसे में बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण प्रणाली में प्रथम बार भारत के प्रवेश हेतु विदेश सचिव एस जयशंकर द्वारा एमटीसीआर के लिए समझौता कर लिया गया। जब पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने के लिए करीब 7 बार वाॅशिंगटन पहुंच गए। मगर उन्हें देश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में विशेषकर मराठवाड़ा जाना था। मगर वे उनसे मिलने नहीं गए। उन्हें किसानों से मिलना चाहिए था।

Related News