लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ.., BJP में शामिल होंगी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ? बोलीं- मेरे साथ हुआ अन्याय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई हैं। नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच यूपी में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के विधानसभा से पहले भाजपा का दामन थामने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या खफा हैं और भाजपा का दामन थाम सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्य ने कहा कि 'कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का उपयोग अपने प्रचार के लिए किया। किन्तु जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट देने की बारी आई, तो उन्होंने किसी दूसरे को टिकट दे दिया। यह अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत के पैसे नहीं दे सकती थी।

वहीं, इस बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' ने हमें उम्मीद दी है। नतीजतन, हमने मांग की है कि राज्य के चुनावों में महिलाओं को 20 फीसद वोट दिए जाएं। हालांकि, कुछ महिला सहकर्मी मुझसे कह रही हैं कि यदि आपको अपने लिए टिकट नहीं मिल सकता है, तो आप हमारे लिए टिकट कैसे लेंगे?'

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

Related News