कांग्रेस विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पलामू ​: पलामू स्थित पांकी से कांग्रेस के विधायक विदेश सिंह का निधन हो गया। 65 वर्षीय विदेश सिंह पलामू जिले के पांकी से विधायक थे। वो लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

मूल रुप से मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव कते रहने वाले विदेश सिंह के निधन पर सीएम रघुवर दास ने शोक जताया। दास ने कहा कि वो हमेशा अपने विधानसभा से जुड़े रहते थे। वहां कि समस्याओं को लेकर चिंतित रहते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

सीएम ने उनकी राजकीय अंतयेष्टि कराने के भी निर्देश दिए। सीएम ने मंत्री सी पी सिंह और विधायक राधाकृष्ण को पांकी जाकर शोक सभा परिवार को ढांढस बनाने का भी आदेश दिया।

Related News