कांग्रेस नेता राणे का बेटा हिरासत में

महाराष्ट्र/मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता नारायण राणे के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है, कांग्रेस के पूर्व सांसद निलेश राणे को मंगलवार को कथित रूप से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हिरासत में ले लिया गया है। शिकायतें थीं कि वह यहां बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घूमकर अपने पिता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के लिए प्रचार कर रहे थे, जहां उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 
 मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निलेश को आचार संहिता उल्लंघन मामले में जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। निलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद नारायण राणे ने उन्हें गलत रूप से हिरासत में रखने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि शिवसेना के किसी भी वाहन को शाम पांच बजे तक क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र को पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर रही है। उल्लेखनीय है कि बाला सावंत के निधन के चलते यह सीट खाली हुई है। शिवसेना ने तृप्ति सावंत को मैदान में उतारा है जो विधायक बाला सावंत की पत्नी हैं। आपको बता दे कि मुम्बई उपनगर के बांद्रा पूर्व विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को वोटिंग हुई। सीट पर कांग्रेस के नारायण राणे का मुकाबला शिवसेना की तृप्ति सावंत से हैं। वहीं एनसीपी की सुमन पाटिल तासगांव कवठे-महांकाल से उम्मीदवार हैं जिसका प्रतिनिधित्व उनके पति एवं एनसीपी के दिग्गज नेता आर. आर. पाटिल करते थे। पाटिल का पिछले फरवरी में निधन हो गया था। वोटों की गिनती 15 अप्रैल को होगी।

Related News