उत्तरप्रदेश में कांग्रेस कर रही ताकत से कार्य

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की दावेदार प्रत्याशी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने लखनऊ में पत्रकारों से चर्चा की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस ही जीतेगी। कांग्रेस अपने बल पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव में जीतेगी। किसी तरह का गठबंधन उत्तरप्रदेश में नहीं किया जाएगा।

दरअसल शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी का कोई भी गठबंधन नहीं है। शीला दीक्षित द्वारा कहा गया कि कांग्रेस की सरकार 27 वर्ष बाद निर्वाचित होगी। इस राज्य में न तो सपा का शासन अच्छा रहा है और न ही बसपा को दुबारा चुन सकते हैं।

भाजपा को यहां पर नकारा जा रहा है। उत्तरप्रदेश की हालत खराब है वह बदहाल है और उसका विकास करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। शीला दीक्षित द्वारा यह कहा गया कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल भी बुरा है। यहां पर विद्युत प्रदाय भी ठीक तरह से नहीं होता है।

Related News