कांग्रेस ने हिमाचल में युवाओं को दिया रोजगार

मंडी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विकास से विजय की ओर शीर्षक से निकाली जाने वाली कांग्रेस की रैली में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने, उपस्थितों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के लिए, झूठे वायदे करते रहे। उन्होंने करीब 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही थी लेकिन, अब जब वे सत्ता में आ गए हैं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य नहीं किया जा रहा है।

मौजूदा समय में भारत के सामने बेरोजगारी की परेशानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, 450 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, इससे अधिक रोजगार तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने दिए। कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने 4 साल में 70 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाए।

राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजा नहीं हैं वे फकीर हैं और, उनके नेतृत्व में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी। दूसरी ओर गुजरात में केवल 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। गुजरात में हालात विपरीत हैं, यहां पर लोग निराशा में हैं, केंद्र सरकार के आर्थिक सुधारों का विपरीत असर हुआ है।

यहां पर लगभग 13 हजार विद्यालय बंद हो चुके हैं, युवा बेरोजगार हैं, और उन्हें बेरोजगारी भत्ता तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि, आखिर यह गुजरात माडल क्या है।

कांग्रेस विधायक को पहनाई जूतों की माला

कांग्रेस नेता ने जवान से खुलवाए जूते

9 और 10 अक्टूबर को देश में थमेंगे ट्रक-बस के पहिये

 

Related News