अश्लीलता में बहन ने दिया भाई का साथ, सहेली की इज़्ज़त की तार-तार

पंजाब : कहते है भाई की दोस्ती का रिश्ता सभी रिश्तो से अलग और खूबसूरत रिश्ता होता है, क्योकि इस रिश्ते में किसी प्रकार की कोई गीले शिकवे की जगह नही होती है लेकिन एक लड़की ने अपनी सहेली के साथ ऐसा दगा दिया की दोस्ती के रिश्ते को ही शर्मशार कर दिया। लड़की होते हुए भी वह अपनी सहली की आबरू की एहमियत नही समझी और अपने ही सेज भाई के साथ मिलकर उसकी आबरू को लुटवा दिया। मामला, बठिंडा का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन की सहायता से लिफ्ट देने के बहाने दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 जून की शाम को वह अपने घर से पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसकी पहचान की एक लड़की ने उसे आवाज दी। उस समय लड़की अपने भाई कर्मजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। उसने उसे लिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद पीड़िता मोटरसाइकिल पर बैठ गई।' आरोपी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से सुनसान जगह पर ले गया। वहां कर्मजीत सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों भाई बहन फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलतेज सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। उधर बठिंडा में एक कॉलेज छात्रा का उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने दो साथियों से मिलकर अपहरण का प्रयास किया। छात्रा की बहादुरी से आरोपी कामयाब न हो सके।

पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को काबू कर लिया है। वहीं तीसरे की तलाश जारी है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीती 9 जून को कॉलेज से घर जा रही थी। इस दौरान उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र चिंतवंत सिंह अपने दो अन्य साथी जगदीप सिंह और रमना के साथ मोटरसाइकिल में वहां आया। उन्होंने उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर धक्के से बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बेटी की बहादुरी के कारण वे कामयाब नहीं हो सके। जांच अधिकारी एएसआई लछमन सिंह ने बताया कि आरोपी चिंतवंत सिंह व जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी रमना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Related News