ठंड से ठिठुरे दिल्लीवासी, कोहरे ने किया परेशान

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी सुबह तेज ठंड के कारण दिल्ली के लोग ठिठुरते रहे तो वहीं कोहरे ने भी लोगोें को देर सुबह तक परेशान किया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस आंका गया है जबकि अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तेज ठंड और कोहरा रहा। इधर तेज ठंड के कारण देर सुबह तक लोग घर से नहीं निकले तो वहीं कोहरे के चलते सड़कों पर आने जाने वाले लोग एक दूसरे को देख नहीं सके, इसके अलावा वाहन चालकों को भी संभलकर वाहन तो चलाने ही पड़े वहीं दिन के उजाले में ही वाहनों की लाइट चमकाना पड़ गई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 24 घंटे में ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इधर ठंड के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने की जानकारी मिली है। दिल्ली के आस-पास वाले क्षेत्रों में भी ठंड का असर दिखाई दिया।

ठंड और काम की टेंशन छोड़ लोग लगे बैंक लाइन...

Related News