विश्व की प्रमुख आईटी कम्पनी निकाल रही है 12 हजार लोगो को बाहर

विश्व की प्रमुख आईटी कंपनी कोग्निजेंट कम्पनी में बीते दिनों बहुत हलचल हो रही है जहा तक हमे जानकारी मिली उसके मुताबिक जल्द ही 13 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। अभूत जल्द आने वाली कुछ महीनो में यह देखने को मिल सकता है। इसके अलावा साथ ही कंपनी अपने कंटेंट मॉडरेशन कारोबार को भी अलविदा कह सकती है। इसका बुरा असर भारत में भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि कोग्निजेंट कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी भारतीय हैं। उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है 

इन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर- अमेरिका के न्यूजर्सी मुख्यालय स्थित कंपनी ने कहा है कि वो मीडिल और सीनियर लेवल के करीब दस से 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इसमें से कुल पांच हजार कर्मचारियों को दोबारा से ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद इनको नौकरी पर रखा जाएगा। इससे कुल सात हजार लोग कम हो जाएंगे, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का महज दो फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों की संख्या में भारतीयों की भी संख्या हो सकती है  

यहां से निकलेंगे छह हजार लोग- कंपनी ने घोषणा की है, कि वो कंटेंट मॉडरेशन के कारोबार से भी निकलेगी। इस कारोबार में कुल छह हजार लोग पूरी दुनिया में काम करते  हैं। कंपनी के इस कारोबार का सबसे बड़ा क्लाइंट फेसबुक है। कोग्निजेंट के इस कदम से उसके संचार, मीडिया और टेक्नोलॉजी सेगमेंट के कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। इस सारी कार्यविधि को पूरा करने में करीब एक से दो साल का वक्त लग सकता है। 

अगर नहीं कर पाए इस साल छठ तो, ऐसे करें सूर्य देव की आराधना

महापर्व छठ में जरूर गायें छठी मइया की आरती

महिंद्रा की नयी SUV जल्द होगी भारत में लांच, होंगे ये ख़ास फीचर्स

 

Related News