वायरल हुईं तस्वीर को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने दी सफाई

भोपाल/पन्ना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश में आई बाढ़ का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान पानी इतना अधिक था कि शिवराज को पुलिसकर्मियों ने बाढ़ का पानी पार करवाने के लिए अपने कंधों के सहारे कुछ उपर चढ़ा लिया और शिवराज सिंह आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की के अंदाज़ में आगे बढ़े। इतना ही नहीं बाढ़ और कीचड़ के चलते शिवराज सिंह ने पैरों में जूते नहीं पहने उनके जूते उनके सुरक्षाकर्मियों ने उठा लिए।

दरअसल शिवराज विंध्य क्षेत्र में आई बाढ़ का दौरा करने गए थे। दरअसल भीषण बाढ़ के चलते लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में सीएम शिवराज ने कहा वे पवित्र मन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए थे उनका उद्देश्य लोगों की परेशानियों का हल खोजना था। पन्ना क्षेत्र में जो घोषणाऐं की गईं वह चर्चा का विषय थी।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नदी नालों के पास शहर नहीं बसेंगे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के परिजन को 4 लाख रूपए देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि मुर्गा मुर्गी से लेकर कच्चे मकानों को मुआवजा दिया जाएगा जो कि बाढ़ के कारण प्रभावित हुए।

Related News