अरविंद ने की नई राजनीति की पहल, चटाई लेकर पहुंचे योग करने

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजन के पहले देशभर में जमकर राजनीतिक खींचतान हुई। राजनेता पूरे मामले में एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप करते रहे लेकिन 21 जून की सुबह एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की इस राजनीति से अलग सद्भाव का नज़ारा देखने को मिला। जी हां, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजपथ में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। केजरीवाल अपनी चटाई लेकर जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो कुछ देर के लिए माहौल में खुशी छा गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच लोग अरविंद की इस पहल की सराहना करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कहा गया है कि योग बेहद अच्छा होता है। इसे सभी को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लंबे समय से योग कर रहे हैं। उनके साथ योग करने वालों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य आप नेता भी पहुंचे।

यही नहीं अरविंद ने योग को लेकर कहा कि इससे उन्हें अपना तनाव कम करने में बहुत मदद मिलती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए प्रचार के बाद अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब होने पर उन्होंने विशेषतौर पर बेंगलुरू जाकर विपश्यना का उपचार लिया। जिसके बाद उन्हें काफी लाभ मिला।

Related News