2019 आम चुनाव की तैयारी में लगे CM योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट किया है कि वे वर्ष 2019 की तैयारी में हैं ऐसे में यदि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम चाहिए होंगे तो हमें उत्तरप्रदेश में तेजी से कार्य करने होंगे। तेजी से कार्य सही तरह से करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी सरकारी नौकरियों में जाति, धर्म या फिर धन को लेकर बेईमानी की तो फिर उसे सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किए गए कि आखिर किसानों का सिर्फ 1 लाख रूपए तक का कर्जा क्यों माफ किया गया। इस पर उनका कहना था कि हम पूरा कर्जा माफ करना चाहते थे लेकिन बीती सरकार ने जिस तरह से भ्रष्टाचार किया उससे आर्थिक बदहाली के हालात सामने हैं और इसलिए अधिक अवधि का कर्जा माफ नहीं किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार किसान को बाजार में 1700 रूपए से अधिक का मूल्य मिला। दलालों व आढ़तियों के ही साथ किसानों का शोषण नहीं होने देने की बात उन्होंने कही।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तरह 18 से 20 घंटे तक कार्य करते हैं। वे तड़के 3.30 बजे उठ जाते हें और कई बार तो उनका कार्य रात्रि 12 बजे के बाद तक चलता रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के उत्थान और विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ वे देर रात्रि तक कार्य करते हैं।

गन्ना किसानों को UP में मिली राहत, मिलेगा बकाया भुगतान, अवैध चीनी मिलों की हो सकती है CBI जांच

उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में लाएगी अन्नपूर्णा योजना, 3 रूपए में मिलेगा नाश्ता तो 5 रूपए में भोजन

कानून का पालन करने वाले न डरे - योगी आदित्यनाथ

Related News