राजधानी में 'स्वच्छ दिल्ली अभियान' की शुरुआत

नई दिल्‍ली : आज से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज़ पर आज दिल्ली सरकार ने 'स्वच्छ दिल्ली अभियान' की शुरुआत कर दी है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिसके तहत राजधानी दिल्ली में 22 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक राज्य सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों ही एक साथ मिलकर राजधानी दिल्ली में स्वच्छता व सफ़ाई के कार्य को करेगी। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तीनों नगर निगमों के मेयर भी इस समारोह में उपस्थित थे।

राजधानी दिल्ली में 22 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक राज्य सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों के द्वारा एक साथ मिलकर राजधानी दिल्ली में स्वच्छता व सफ़ाई के इस  अभियान की महत्वपूर्ण खासियत यह है की इसमे प्रथम बार केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम कोई साझा प्रयास करते हुए नजर आ रही है.

तथा इसके लिए इसे और भी तरीके से सफल बनाने के लिए पूर्व में स्वच्छ दिल्ली मोबाइल एप्प लॉन्च किया जा चुका है। तथा इस प्रकार के अभियान से आप सरकार भी मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज़ पर राजधानी को साफ सुथरा करेगी.

Related News