चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वहां ड्यूटी पर तैनात एक CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। गुरुवार को 26 वर्षीय CISF के कॉन्स्टेबल ने एक टॉयलेट के भीतर खुद को गोली मार ली। मृत CISF जवान की शिनाख्त राजस्थान के रहने वाले यशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि ख़ुदकुशी के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। यशपाल ने अपने सिर पर गोली मारने के लिए अपनी सेल्फ लोडिंग राइफल का इस्तेमाल किया। जिससे CISF जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यशपाल की ड्यूटी डिपार्चर टर्मिनल पर थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही हवाई अड्डे पर भगदड़ मच गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कहां से गोली चली और किसने चलाई। चेन्नई हवाई अड्डे का माहौल गुरुवार को भी रोजाना की तरह ही था। लोग चेक-इन कराते हुए बोर्डिंग पास लेकर अपने गंतव्य के लिए जा रहे थे। कुछ लोग फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच, गोली चलने की आवाज के साथ ही वहां मौजूद डर गए। वहां, अचानक अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट के कर्मचारी भी डर गए थे। पीएम मोदी बोले - 'मेक इन इंडिया' अभियान 21वीं सदी के भारत की जरुरत, आयात पर निर्भरता कम करें यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों को सर्वसम्मति से समर्थन: विदेश मंत्रालय केंद्र ने 2021 में बाढ़, भूस्खलन के लिए 5 राज्यों को 1,682.11 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी