काफी मेहनत के बाद क्रिस गेल ने पाई प्रसिद्धि, जानिए कुछ अनसुन्ने किस्से

मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल आज अपना जन्मदिन मना रहे है। क्रिस गेल का जन्म 21 सितम्बर 1979 को Kingstone Jamaica में हुआ। अक्सर हम किसी भी कामज़ाब शख्स को हस्ते और मुस्कराते तो देख लेते हैं मगर उस शख्स का उस मुकाम तक पहुंचने का सफर कैसा रहा उस पर हमारा ध्यान नहीं जाता। ऐसा ही एक शख्स है क्रिस गेल जो हमेशा मुस्कराता रहता है। किन्तु आप में से बहुत कम लोग यह जानते हैं के क्रिस गेल ने अपनी ज़िंदगी में बहुत ही संघर्ष किया है, क्रिस गेल का परिवार एक कच्ची झोंपड़ी में रहता था। घर में बहुत ज्यादा गरीबी होने की वजह से क्रिस गेल अपनी पढाई भी पूरी नहीं कर पाए। आप को यह जान कर हैरानी होगी के क्रिस गेल आपने परिवार का पेट पालने के लिए जगह जगह कचरा इक्ठा किया करते थे ।

वही क्रिस गेल ने एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि कभी कभी उस को चोरी भी करना पड़ती थी जब उनके पास खाने को कुछ नहीं होता था। मगर उस वक़्त क्रिस गेल भी यह नहीं जानता था कि एक दिन किस्मत उस पर ऐसे मेहरबान होगी और वह दुनिया के अमीर लोगो में से एक होंगे। क्रिस गेल की क्रिकेट करियर की शुरुआत Lucca Cricket Club से हुई थी। उस वक़्त क्रिस गेल अंडर 19 में पहली बार खेले थे। आगे चल कर उन्होंने अपना पहला ODI मैच भारत के खिलाफ 1999 को खेला और पहला टी20 New Zealand के खिलाफ 2006 में खेला।

वही आरम्भ में क्रिस गेल का बल्ला नहीं चला जिस के चलते उन को बहुत कुछ सुनना पढ़ा मगर अपनी मेहनत और लगन के बल पर सब से पहले 2002 में एक ही साल में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड आपने नाम किया। वही एक शांत, धैर्यपूर्ण क्रिकेटर के रूप में देखे जाने के बावजूद, गेल कुछ विवादों में शामिल हैं। 2005 में गेल, प्रायोजन मुद्दों को लेकर वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड और कई खिलाड़ियों के बीच हो रहे विवाद में शामिल थे। इसी के साथ क्रिस गेल ने अपनी मेहनत के दम पर कई उपलब्धियां हासिल की है।

IPL 2020: दुबई में दिल्ली और पंजाब की भिड़ंत आज, मैच से पहले पोंटिंग ने कही बड़ी बात

एआईएफएफ जल्द कोचों के लिए करेगा अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन

गोकुलम एफसी अब इस खिलाड़ी के साथ बढ़ाया करार

Related News