चित्तूर की माहपौर की हत्या, दफ्तर में ही दागी गोलियां

चित्तूर : आंध्रप्रदेश के चित्तूर में महापौर को ही हमलावरों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान उनकी गोलीमारकर हत्या कर दी। हमले में उनके पति भी घायल हुए हैं। उनके पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावारों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर बुर्के में आए थे। हमलावर उनके दफ्तर में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में ही मेयर कटारी अनुराधा और उने पति पर गोलियां चलाना प्रारंभ कर दीं।

कहा जा रहा है कि उनकी हत्या के पीछे बेंगलुरू के सुपारी किलर द्वारा उनकी हत्या की गई है। हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि उनकी हत्या के षड्यंत्र में उनकी पार्टी के ही नेता का हाथ हो सकता है। उनके पति पर गोली चलाई गई साथ ही तलवार से भी उन पर वार किया गया। दरअसल महापौर अनुराधा तेलगुदेशम पार्टी से संबंधित थीं।

माना जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद चल रहा था जो कि पारिवारिक विवाद था। उनके पति कटारी मोहन पर पूर्व विधायक सीके बाबू पर प्राणघातक हमले के आरोप थे। महापौर की हत्या से चित्तूर में सनसनी फैल गई है। सभी इस घटना से आश्चर्य  में डूबे हुए हैं। साथ ही सभी को शोक हो रहा है।

Related News