चाइनीज़ वेज नूडल्स

नूडल्स हम सबको बहुत पसंद आते हैं,पर बाजार की अपेक्षा घर पर बने नूडल्स स्वाद और सेहत लिये होते है तो आइये आज बनाते है चाइनीज़ वेज नूडल्स |

ज़रूरी सामग्री: नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम), सब्जियां बारीक कटीहुई गाजर -1 ,शिमला मिर्च - १,पत्ता गोभी -  1 छोटी  तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून,नमक - एक छोटी चम्मच (स्वादानुसार),काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा बारीक कटा,चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच,सोया सास - 2 छोटी चम्मच सिरका - 2 छोटी चम्मच

बनाने की विधि:

एक बर्तन पानी लें, 1 छोटी चम्मच नमक,एक छोटी चम्मच तेल डाले पानी में डाले , पानी जब अच्छे से उबाल जाये तब नूडल्स को तोड़ कर पानी में डालें|  8-10 मिनट तक इन्हें उबाल नूडल्स को नरम होने के बाद छान लें, फिर ठंडा पानी डाल कर धो लें|

एक कढाई में  मक्खन गर्म करें, अब अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल कर चलाते हुए 2 मिनट पकाएं. फिर नूडल्स, नमक, सोया सास, काली मिर्च, चिल्ली सास और सिरका डाल कर तेज़ आँच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक अच्छे से मिला लें और पकाएं | इसे गर्मा-गर्म परोसें और अपनी पसंद की सोस के साथ खाएं|वेज़ नूडल्स तैयार हैं  |

Related News