अंडमान-निकोबार में घूमती दिखी चीनी पनडुब्बी

नई दिल्ली : समंदर के रडार पर जैसे ही एक अज्ञात जहाज की सूचना मिली, वैसे ही दिल्ली में नौसैन्य अधिकारियों के कान खड़े हो गए। अंडमान एवं निकोबार कमांड को तुरंत सूचित किया गया। लेकिन तब तक जहाज निगरानी सीमा की रेखा को पार कर चुका था।

यह पनडुब्बी चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की थी। इस पनडुब्बी को अपने लोगों को आपूर्ति और सहायता देने के लिए भेजी गई थी। अब आशंका है कि अंडमान-निकोबार कमांड के क्षेत्र में एक से अधिक पनडुब्बियां हो सकती है।

एएनसी के मुख्य कमांडर वाइस एडमिरल पी के चटर्जी ने कहा कि हम चीन के जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। यह पहला मौका नहीं है जब यहां द्वीप के आस-पास चीन के जहाजों को देखा गया है। असल में अब स्थितियां बदलने के बाद अंडमान और निकोबार की सुरक्षा पर बहुत ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

Related News