भारत से भटक कर चीन पहुंचे व्यक्ति को चीनी पुलिस ने लिया हिरासत में

बीजिंग : अक्सर ऐसी खबरें आती है कि भारत या पाकिस्तान से भटक कर कोई व्यक्ति भारत या पाकिस्तान की सीमा में घुस आया है। लेकिन इस बार ऐसा चीन के साथ हुआ है, जहां मानसिक रुप से विक्षप्त एक भारतीय नागरिक ने चीन की सीमा में प्रवेश किया तो चीन की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दरअसल वो म्यंमार से लगी सीमा से भटक कर चीन पहुुंच गया था।

फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 42 साल का चंद्रमोहन मध्य प्रदेश के गुना में खूजा गांव का रहने वाला है। वो गलती से चीन चला गया। उसे चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर के एक अस्पताल में रखा गया है।

गुआंझुंग स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि मोहन के रिश्तेदारो ने उसकी पहचान कर ली है। अब उसके पहचान पत्र पर काम किया जा रहा है। उसके पहचान पत्र प्राप्त होते ही उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा।

Related News