भारत में बहिष्कार से भड़का चीनी मीडिया

बीजिंग :  भारत में चीनी उत्पाद के होने वाले बहिष्कार से चीनी मीडिया भड़क उठा है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत द्वारा ऐसा केवल लोगों की भावनााओं को भड़काने के लिये किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों से भारतीय सोशल मीडिया पर मेड इन चाइना के बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है लेकिन इससे चीन चिंता में पड़ गया है।

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी संपादकीय में लिखा है कि भारत में उत्पादन तो होता है लेकिन इसका मुकाबला चीनी उत्पादों से नहीं हो सकता। ग्लोबल टाइम्स ने भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में चीनी उत्पाद लोकप्रिय है। दावा किया गया है कि भले ही भारतीय सोशल मीडिया पर चीन की सामग्री का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया हो,

लेकिन इससे हमारे उत्पाद की बिक्री पर असर नहीं होगा। चीनी सरकारी मीडिया ने भारत को लेकर यह भी कहा है कि भारत केवल भौंक सकता है, कुछ कर नहीं सकता। ग्लोबल टाइम्स ने मेक इन इंडिया को अव्यावहारिक करार दिया है।

चीनी वस्तुओं के बहिष्कार से बौखलाया चीन

Related News