चीनी पत्रकारों को जाना होगा अब अपने देश, नहीं बढ़ाएगा वीजा: भारत

नई दिल्लीः भारत में कई विदेशिायों का अपने-अपने काम से आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसके लिए उन्हे भारत से अनुमति लेनी होती है। बीतो दिनों चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ का प्रतिनिधित्व कर रहे भारत में बसे तीन चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि बढाने से सरकार ने मना कर दिया है।

भारत में तीन चीनी पत्रकारों का वीजा इस महीने के अंत में समाप्त होने वाला है। ये पत्रकार शिन्हुआ के दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख वू कियांग और मुंबई में दो संवाददाता तांग लू और मा कियांग। तीनों ने अपनी जगह नए लोगों के आने तक अपनी वीजा की अवधि बढाने की मांग की थी। लकिन भारत सरकार ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया है।

Related News