95 करोड़ में साढ़े छः हजार कर्मचारियों को करवाई दुनिया की सैर

बीजिंग/चीन : चीन की मल्टीनेशनल डायरेक्टर सेलिंग कंपनी टीआंशी के सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूरे होने पर कंपनी के चेयरमैन ली जिनयुआन ने अपने कर्मचारियों को तोहफा देने को अनोखा तरीका निकाला, यह डायरेक्टर अपने 6500 कर्मचारियों को फ्रांस की मुफ्त सैर की ओर ले गया। इसके लिए उसने 95 करोड़ रूपए खर्च किए, मिली जानकारी के अनुसार इस तरह के टूर से कंपनी गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रही। शाॅपिंग टूर के अलावा कंपनी की ओर से हर खर्च प्रदान किया जाने लगा है।

कर्मचारियों ने पेरिस के भ्रमण के साथ कर्मचारियों को फ्रांस के दक्षिणी छोर पर भी ले जाया गया। जहां कर्मचारियों ने नाईस सिटी का दौरा किया। इसके सााि कर्मचारियों ने शाॅपिंग भी की। शाॅपिंग का खर्चा भी कंपनी ने ही उठाया, टूर को देखकर कुछ अन्य लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों से इस तरह की कंपनी में कार्य करने की इच्छा जताई। 1998 में कंपनी ने विदेशों में भी अपना कारोबार फैलाना प्रारंभ किया। अब कंपनी 190 देशों में व्यापार कर रही है। भारत इन में से एक है। इसका क्षेत्र फार्मा, ई- काॅमर्स, रियल स्टेट, एजुकेशन आदि है।

Related News