चीन ने किया भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास

नई दिल्ली : पाकिस्तान और भारत के सीमा विवाद और भारत से अपनी सीमाओं के विवाद के साथ ही विभिन्न मसलों पर भारत का समर्थन न करने वाले चीन ने भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास किया। दोनों ही देशों के मध्य वर्ष 2013 में सीमा रक्षा सहयोग समझौते के अंतर्गत पूर्वी लद्दाख में युद्धाभ्यास किया। दरअसल वर्ष 1962 में दोनों ही देशों की सेनाओं के मध्य जमकर युद्ध हुआ था।

लोगों द्वारा आपसी चर्चा व प्रक्रिया और सहयोग को आगे बढ़ाने पर दोनों ही देशों की सेनाओं ने संयुक्त युद्ध अभ्यास किया। दरअसल सिनो इंडिया को आॅपरेशन नामक संयुक्त सेनाओं ने इस तरह का अभ्यास किया। दोनों ही देशों की सेनाओं ने संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास किया और इस अभ्यास में मानवीय सहायता और आपदा राहत के अभ्यास में  भूकंप जैसे हालत बनाए। इसके बाद आपदा के दौरान फंसे लोगों को निकाला।

इतना ही नहीं इन लोगों में घायलों को मेडिकल फेसिलिटी भी उपलब्ध करवाई गईं। इस युद्धाभ्यास का पहला भाग लद्दाख के चीन वाले क्षेत्र में हुआ था। गौरतलब है कि दोनों ही देश हैंड इन हैंड सैन्य अभ्यास की सीरिज का भाग है। इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य सीमा पर दोनों ही देशों के मध्य विश्वास और सहयोग बनाना था।

Related News