चीन की दीवार के लिए ले रहे चंदा

बीजिंग: भले ही चीन पाकिस्तान और भारत की सीमा के नज़दीक पाकिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है मगर वह अपने यहां बनी एतिहासिक चाईना वाॅल को सहेजने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। दरअसल चीन की इस दीवार को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा चंदा एकत्रित किया जा रहा है। दरअसल चीन आॅनलाईन माध्यम से 16 हजार लोगों से चंदा ले चुका है।

जिसमें अभी तक लगभग 45 हजार डाॅलर अर्थात् करीब 30 लाख रूपए जमा करवा दिए गए हैं। दरअसल इस तरह का अभियान चाइनीज़ फाउंडेशन फाॅर कल्चर हेरिटेज कंज़र्वेशन की ओर से चल रहा है।

दरअसल यह शासकीय मेंटनेंस करने वाली संस्था है। जो कि मरम्मत की दरकार करने वाली चीन की दीवार के लिए कार्य कर रही है। संस्थान 17 लाख डाॅलर जमा करने की जुगत में है।

Related News