नईदिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच यह बात सामने आई थी कि चीन भारत को विभिन्न मसलों पर समर्थन न करते हुए पाकिस्तान का साथ दे रहा है मगर अब भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि चीन के साथ भारत ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में सदस्यता के मसले पर वार्ता को अगले दौर में पहुंचा दिया है। दोनों देश दूसरे दौर की वार्ता कर चुके हैं। दोनों ही देशों के बीच होने वाली यह वार्ता काफी अच्छी रही है। इस मामले में मीडिया में जानकारी सामने आई। इसमें यह बताया गया है कि दोनों ही देश एनएसजी में भागीदारी को लेकर आपसी सहमति पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। चीन की ओर से शस्त्र नियंत्रण विभाग, चीन के महानिदेशक वांग कुन ने किया जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मसला अमनदीप सिंह गिल ने बैठक में भागीदारी की। दोनों ही प्रशासकों ने अपने अपने हितों के ही साथ एक दूसरे की भागीदारी पर आगे बढ़ने में सहमति जताई है। माना जा रहा है कि अब यह वार्ता अगले दौर में प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि गत जून माह में सोल में एनएसजी का सम्मेलन हुआ था। जिसमें चीन ने एनएसजी में भारत की भागीदारी का विरोध किया था और भारत एनएसजी में शामिल नहीं हो पाया था लेकिन अब चीन से भारत की सकारात्मक चर्चा के कारण माना जा रहा है कि भारत इस समूह में शमिल हो सकता है। पाकिस्तानी फायरिंग में नेपाल का रहने वाला एक जवान शहीद