भारत की सैन्य ताकत से घबराया चीन

नई दिल्ली : भारत की बढती सैन्य ताकत से चीन घबरा रहा है। चीन को यह चिंता है कि जिस तरह से भारत हथियारों की खरीदी कर रहा है, कहीं उसके लिये वह खतरा न बन जाये। चीनी मीडिया ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बना हुआ है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदी की है और इसके बाद भारत की सैन्य ताकत में बढ़ोतरी हो गई है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया है कि राफेल लड़ाकू विमान परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम है तथा भारत राफेल लड़ाकू विमान के माध्यम से अपने किसी भी दुश्मन को तहस नहस कर सकता है.

और इसके लिये भारत को अपनी सीमा से बाहर आने की भी जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह बात अलग है कि राफेल खरीदी के बाद भी भारतीय सेना को हथियारों की खरीदी जरूरी है।

भारतीय कार्रवाई के बाद चीन का आया संतुलित बयान

Related News