पास भी ना फटकने दे चिकनगुनिया को, हो सकता है ख़तरनाक

जी हाँ आजकल डेंगू और चिकनगुनिया दिल्ली के अलावा पुरे देश में कहर बरपा रहे है और सिर्फ एक मच्छर ने हमारे पुरे देश को हिलाकर रख दिया है जी हाँ चिकनगुनिया मच्छर के काटने से ही होता है जिससे रोगी बुखार खांसी, जुकाम से ग्रस्ति हो जाता है। इस रोग की गंभीर बात यह है कि इस रोग से बचने के लिए कोई टीका नहीं है। आमतौर पर चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी मच्छर कॉयल जलाकर रखें। 

लक्षण - जोड़ों में दर्द -100 डिग्री के आस-पास बुखार। - शरीर पर लाल रंग के रैशेज बन जाते हैं। - भूख नहीं लगती और थकान  - सिर में दर्द और खांसी-जुकाम 

बचाव  - आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें। - मच्छरदानी का प्रयोग करें। - खुद ही डॉक्टर बन दवाई ना खाएं। चेकअप जरूर करवाएं।  - खूब पानी पीजिए। - बाहर का खाना ना खाएं  - खिड़की-दरवाजों को बंद रखें ताकि मच्छर घर में प्रवेश ना कर पाएं। - पूरे ढके कपड़े पहनें।

डेंगू से बचाव ही है उसकी रोकथाम, बचने के लिए करे ये उपाय

Related News