चौधरी बीरेंद्र सिंह का फिसला पैर, हुए घायल

जींद। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह चोटिल हो गए। दरअसल यह हादसा तब हो गया जब उनका पैर फिसल गया। दरअसल वे हेलिकाॅप्टर से उतर रहे थे। ऐसे में उनका पैर फिसल गया और संतुलन खोने से वे लड़खड़ा गए। आसपास मौजूद लोगों और सिक्योरिटी के लिए मौजूद जवानों वर अधिकारियों ने उन्हें संभाला। हालांकि वे संभल गए। मगर उनकी पीठ और पैर में चोट पहुंच गई। उनके दांए पैर के टखने में फ्रैक्चर हो गया।

बीरेंद्र सिंह जींद के बुडायन गांव में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ केंद्रीय विद्यालय की नींव रखने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित किया। इसके बाद वे मंच से उतरे और फिर उन्हें दिल्ली जे जाया गया। उपचार के लिए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बीरेंद्र सिंह को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि मंत्रियों और प्रमुख नेताओं के कार्यक्रमों के दारान उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जता है लेकिन इसके बाद भी कई बार हादसे हो जाते हैं। 

Related News