पैगंबर साहब के कार्टून नहीं बनाएगी शार्ली अब्दो

पेरिस : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का कार्टून बनाने के बाद विवादों में आई फ्रांसिसी पत्रिका शार्ली अब्दो के प्रबंधन द्वारा यह तय किया गया है कि अब पत्रिका पैगेंबर के कार्टून नहीं बनाएगी। पत्रिका के काटूर्निस्ट लुज ने हाल ही में यह कहते हुए कार्टून बनाने से इंकार कर दिया कि उनकी अब इसमें रूचि नहीं है।

वे इससे थक चुके हैं। कार्टूनिस्ट द्वारा पत्रिका के लिए इस तरह के कार्टून बनाने से इंकार करने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि पत्रिका पर किसी तरह के हमले नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि इस्लामी आतंकियों ने 12 लोगों की हत्या पत्रिका द्वारा विवादित कार्टून के प्रकाशन के विरोध में कर दी थी।

यही नहीं आतंकियों ने इस बात का भी उल्लेख किया था कि पैगंबर हजरत मुहम्मद के अपमान का बदला लिया जाना हत्याओं का कारण बताया गया था। मामले में कहा गया था कि हजरत को किसी भी तरह से चित्रित करना धर्मद्रोह है। उल्लेखनीय है कि पत्रिका ने रोते हुए पैगंबर साहब का कार्टून देते हुए यह संदेश लिखा था कि जे सइस शार्ली अर्थात मैं हूं शार्ली, इसमें यह शब्द दिए गए थे कि सभी माफी के लायक हैं।

Related News