थोथी राजनीति में लगे केजरीवाल : उमा भारती

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना की सफाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। यमुना की सफाई को लेकर होने वाली बैठक में भी वे दिल्ली के लिए पेयजल की मांग करते हैं। यदि उन्हें इस तरह की मांग करनी ही है तो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास अपनी मंशा जाहिर करने से कुछ नहीं होगा उन्हें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना चाहिए। मुख्यमंत्री केजरीवाल के मंत्री केवल तरह - तरह के जुमले बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में यमुना बोर्ड की बैठक यमुना की सफाई को लेकर आयोजित की गई थी। मगर इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही पहुंचे और वे पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से दिल्ली के लिए पेयजल की मांग करने लगे। ऐसे में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहना होगा। उन्हें किसी भी तरह की सस्ती राजनीति नहीं करना चाहिए। उन्हें पेयजल आपूर्ति के लिए मोदी के साथ रहना चाहिए।

भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने केजरीवाल के साथ भेंट को रद्द कर दिया था। जिसके बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरी मुलाकात की आस में हैं। उल्लेखनीय है कि आडवाणी द्वारा भारतीय राजनीति को लेकर आपात काल लगने की संभावना जताते हुए जो बयान दिया था उसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध स्वरूप छेड़ दिया। जिसके बाद आडवाणी ने उनसे भेंट रद्द कर दी।

यमुना सफाई को लेकर आयोजित की गई बैठक में हल न निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए किसी तरह का अशुभ चिंतन नहीं करती हैं लेकिन उन्हें यमुना की सफाई के लिए गंभीरता के साथ केंद्र सरकार का सहयोग करना होगा।

Related News