हर्षवर्धन ने बताया अटल जी और मोदी का एक ही डीएनए

नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का डीएनए एक जैसा ही है। यह बात केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने कही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को भी पीएम मोदी ने धारण कर लिया। इस मामले में हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान प्रधानमंत्री की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरू बनाना चाहते हैं। दरअसल वे एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन का बयान काफी दिनों में आया है मगर उन्होंने बात पते की कही है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्यगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने मानसून के पहले देश में अच्छी बारिश को लेकर जानकारी भी दी थी। अब उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली और सरकार की प्रगति को लेकर बात की है।

Related News