अभिनेता धर्मेंद्र का स्वस्थ हुआ कमजोर, मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र अपने स्वस्थ में खराबी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। धर्मेंद्र कुछ दिनों से काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे और इसके चलते अपना रुटीन चेपअप कराने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में गए थे, जहां उन्‍हें भर्ती कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबित पता चला है की धर्मेंद्र 27 मई से मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती हो गए थे। उन्‍हें अपने स्वस्थ में काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। इससे पहले साल 2010 में भी धर्मेंद्र चंडीगढ़ के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती हुई थे। तब भी धर्मेंद्र अपनी कमजोरी के चलते भर्ती हुए थे।

हालांकि तब उन्‍हें जल्‍द ही अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई थी। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में अपना स्थान रखते हैं। उन्‍होंने "चुपके चुपके", "शोले", "चरस" और "धर्म वीर" जैसी कई सुपर हिट और बेहतरीन फिल्‍मों में काम किया। धर्मेंद्र रील लाइफ में जितने खुशमिजाज नजर आते हैं, उतनी ही रंगीन उनकी रियल लाइफ भी है। धर्मेंद्र ने दो शादियां की और दोनों बीवियों प्रकाश कौर और बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को बड़े प्‍यार से रखा।

Related News