पाकिस्तान ने की पुंछ में फायरिंग, भारत ने दिया जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में फायरिंग की गई। यह फायरिंग आज तड़के करीब 5.34 बजे हुई। पाकिस्तान ने बिना उकसावे के फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग को लेकर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने फायरिंग करते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में छोटे हथियारों व मोर्टार दागे। पाकिस्तान ने भारत के स्वाधीनता दिवस पर सीजफायर का उल्लंघन भी किया।

इस वर्ष में पाकिस्तान अब तक 250 बार फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। हालांकि बीते वर्ष 228 बार पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास गोलीबारी की गई।

इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। इस महिला की पहचान हनीफा बेगम के तौर पर हुई। पाकिस्तान ने 12 अगस्त को भी युद्धविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने पुंछ के मेंढर में गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे।

उत्तरप्रदेश में पूर्व बसपा सांसद के बेटे और पुलिस के बीच फायरिंग

कांग्रेस नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, हाथों में लगी गोलियां

रात 10 बजे से गोलिया बरसा रहा पाक, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

असम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना ने इलाके को घेरा

 

 

 

 

Related News