अब वैज्ञानिकों की भर्ती में भी घपला

नई दिल्ली : नेशनल सेंटर फॉर अंटार्कटिक एण्ड ओशियन रिसर्च सेंटर (NCAOR) में वैज्ञानिको की भर्ती में घपला हुआ है। 2002 से लेकर 2013 के बीच हुई सभी भर्तियों की जाँच के आदेश दिए गए है। सीबीआई इस गड़बड़ी की जाँच में जुट गई है। इसके लिए NCAOR के फाउंडर डायरेक्टर को सवाल जवाब के लिए तलब किया गया है। पी सी पांडे NCAOR के 2005 तक अध्यक्ष रह चुके है। ऐसा माना जा रहा है कि इस भर्ती स्कैम मे उनकी भी भागीदारी है, जो वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है। इसके अलावा कुछ अन्य आला अफसरो व सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया है।

NCAOR  ध्रुवीय विज्ञान, समुद्र विज्ञान व जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करती है। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। पीसी पांडे नासा व एसरो जैसे संस्थानों से भी जुड़े रहे है। सीबीआई के अनुसार, संस्थान में कुछ अयोग्य लोगो की भर्ती की गई। हांलाकि कितने लोगो की हुई है, इसकी जानकारी सीबीआई को भी नही है, लेकिन इन भर्तियों के लिए अफसरों को एक बड़ी रकम दिए जाने की आशंका जताई है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही मुख्य न्यायाधीश एछ एल दतू ने भ्रष्टाचार को जड़ से हटाने की बात करते हुए कहा था कि यह भारत के विकास में बड़ा रोड़ा है।      

Related News