इन जानवरों को पालना मतलब सारी मुसिबतों से छुटकारा

आज के समय मे इंसान-इंसान पर भरोसा नहीं करता है, लेकिन जानवर पर कर लेता है शायद इसिलिए आज का इंसान अपने घरों में जानवर को पालना सही समझता है। आज के समय मे लोगों के मन में जानवर को पालने का उत्साह काफी हद तक देखा जा सकता है। जिसको देखो वह अपने घर मे किसी न किसी जानवर को पालता है और उसके साथ इतने ज्यादा घनिष्ठ संबध हो जाते हैं कि वह एक सदस्य के समान हो जाता है। आज हम आपसे इसी विषय में चर्चा करने वाले हैं कि कौन से जानवर पालना आपके लिए शुभ होता है। 

कुत्ता- कुत्ते को शुभ जानवर माना जाता है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के कई अशुभ ग्रहों को सही करने का इलाज कुत्तों से ही जुड़ा है। उन्हे भोजन मात्र कराने से ही संकट दूर हो जाते हैं। 

तोता- ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक तोता भी शुभ जानवर में से एक है। उसे पालना बहुत ही शुभ माना जाता है। तोते को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वो घर पर आने वाले संकट को पहले ही भांप लेता है। उसके बाद वो अपने मालिक को आगाह कर देता है। 

घोड़ा- वैसे तो घोड़ा पालना कोई हंसी खेल नहीं है घोड़े को वही पाल सकता है जो उसका खर्च उठा सकता है। ज्योतिषशास्त्र में घोड़ा वैभव का प्रतीक माना गया है। अगर आप घोड़ा पालते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। इसलिए आमतौर पर लोग घर में नकली घोड़ा रखते हैं।

 

भारत का यह प्रमुख स्थान जहां पर करते हैं खुद शनिदेव वास

गोद भराई रस्म के बारे में क्या आप ये बात जानते है ?

वैवाहिक जीवन में मंगल का आना मतलब सर्वनाश

इन मंदिरों के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

 

Related News