नहीं हो सकती कांग्रेस से अलग होने की बात - कैप्टन अमरिंद सिंह

जालंधर : बरसों तक कांग्रेस के वफादार की तरह काम करने वाले कैप्टन अमरिंद सिंह ने आज फिर कहा कि अलग पार्टी का गठन करने जैसा तो कुछ निर्णय नहीं लिया है। कई वर्षों से कांग्रेस में हूं और 16 वर्ष तक कड़ी मेहनत की है। कांग्रेस से अलग होने का तो सवाल ही नहीं होता। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह एक रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस रैली को शक्ति प्रदर्शन कहना सही नहीं होगा।

हमने अलग पार्टी बनाने के बारे में कभी विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे कभी भी ऐसा नहीं कर सकते हैं। दूसरी ओर वे 16 साल से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और वे पार्टी के उपनेता हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें उपनेता बताया गया था। यही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में लगे थे। दूसरी ओर पार्टी के हित के लिए उन्होंने हर बार कार्य किया है। इससे अलग होने की बात तो हो ही नहीं सकती। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर कहा कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मसले पर जल्द ही निर्णय ले सकती हैं।

 

Related News